|
भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने नवम्बर, 1976 में प्रत्येक नगर स्तर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति गठित करने का आदेश जारी किया।इस आदेश का अनुपालन करते हुए 1977 में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन हुआ जिसमें अहमदाबाद के सभी सरकारी बैंक आदि इनमें सदस्य थे। इसकी सबसे पहली बैठक हिन्दी के प्रचार – प्रसार के लिए महात्मा गांधी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ में 1978 में आयोजित की गई। शुरूआत में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों का प्रतिनिधित्व भी इसमें शामिल था। भारतीय रिजर्व बैंक, आईडीबीआई तथा नाबार्ड जैसे वित्तीय बैंकों के प्रतिनिधि भी इसकी बैठकों में हिस्सा लेते थे। लेकिन राजभाषा विभाग के आदेशानुसार वर्ष 1986 से बैंकों ने अपनी अलग नराकास का गठन कर लिया । नराकास, अहमदाबाद का कार्यक्षेत्र अहमदाबाद और गांधीनगर दोनों नगरों में है। भारत में एकमात्र समिति, जिसके कार्य क्षेत्र का दायरा दो नगरों में फैला हुआ है। आज अहमदाबाद के नराकास के सदस्य कार्यालयों की वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो गांधीनगर के कार्यालयों को मिलाकर इसके 150 सदस्य कार्यालय है। भारतीय प्रसारण निगम के कार्यालय दूरदर्शन, आकाशवाणी तथा इसके अलावा NID,IIM,CIPET,IGNOU, केन्द्रीय विद्यालय जैसी शैक्षिक एवं स्वायत संस्थाऍं भी इसके सदस्य हैं। समिति के संचालन की व्यवस्था भारत सरकार के आदेशानुसार नगर के सबसे बडे कार्यालय को सौपीं जाती है और नगर के वरिष्ठतम अधिकारी इसके अध्यक्ष होते हैं। यह दायित्व आयकर विभाग, अहमदाबाद बखूबी निभा रहा है। |
||
In 1976, the department of Official Language, Ministry of Home affairs, Govt. of India decided to constitute Town Official Language Implementation Committee in each city. Following the same, Town official Language Implementation Committee was formed at Ahmedabad in 1977 and all the central Govt. Offices, PSUs and Banks were nominated as its Members. The first Meeting of the TOLIC was held in Gujarat Vidyapeeth, an institute established by Mahatma Gandhi for the development of Hindi. Initially all the nationalized banks were also the member of TOLIC. Financial Institutions like RBI, IDBI & NABARD also used to attend the Meetings. But in the year 1986, banks formed separate TOLIC as per the orders of the department of Official language. |
Last Updated :25th October 2010
Designed by PRL Ahmedabad, Hosted by National Informatics Centre